Kunj Residency Kunj Residency

About us

बाँके बिहारी मंदिर से पैदल 2 मिनट, शांत और साफ-सुथरा ठहराव

कुंज रेज़ीडेंसी वृंदावन के दिल में, बाँके बिहारी मंदिर से बस दो मिनट की पैदल दूरी पर है। यहाँ परिवार, बुज़ुर्ग और दर्शन के लिए आने वाले यात्री आराम से ठहर सकते हैं।

साफ-सुथरे कमरे, चौबीसों घंटे रिसेप्शन, गर्म पानी और शुद्ध शाकाहारी भोजन की सुविधा। छत से मंदिर के शिखर का नज़ारा सुबह-शाम मन मोह लेता है।

Check-in time12:00 PM
Check-out time11:00 AM
Kunj Residency

Policies & terms

1. चेक-इन के समय सभी मेहमानों का फोटो पहचान पत्र (आधार, वोटर ID, पासपोर्ट) ज़रूरी है।
2. चेक-इन दोपहर 12 बजे, चेक-आउट सुबह 11 बजे। जल्दी आने या देर से जाने पर कमरे की उपलब्धता के अनुसार अतिरिक्त शुल्क लग सकता है।
3. होटल परिसर में शराब, मांसाहार और धूम्रपान की अनुमति नहीं है।
4. बुकिंग रद्द करने पर चेक-इन से 48 घंटे पहले तक पूरी राशि वापस, उसके बाद एक रात का शुल्क कटेगा।
5. त्योहार (होली, जन्माष्टमी, राधाष्टमी) के दिनों में रेट अलग हो सकते हैं।

Frequently asked questions

बाँके बिहारी मंदिर कितनी दूर है?

होटल से मंदिर पैदल लगभग 2 मिनट की दूरी पर है। गली संकरी है, इसलिए बुज़ुर्गों के लिए हम ई-रिक्शा की व्यवस्था भी करा देते हैं।

चेक-इन और चेक-आउट का समय क्या है?

चेक-इन दोपहर 12 बजे और चेक-आउट सुबह 11 बजे। जल्दी आने पर कमरा खाली हो तो तुरंत दे दिया जाता है, वरना सामान रिसेप्शन पर रखवा सकते हैं।

क्या पार्किंग की सुविधा है?

दो पहिया वाहनों के लिए परिसर में पार्किंग है। कार के लिए पास की सार्वजनिक पार्किंग का रास्ता रिसेप्शन बता देगा।

क्या खाना मिलता है?

हमारे रेस्टोरेंट में शुद्ध शाकाहारी भोजन और नाश्ता मिलता है। कमरे में भी ऑर्डर कर सकते हैं।

कौन से पहचान पत्र चाहिए?

आधार, वोटर ID, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से कोई एक, हर वयस्क मेहमान के लिए। विदेशी मेहमानों के लिए पासपोर्ट और वीज़ा ज़रूरी हैं।

बुकिंग कैसे कन्फर्म होती है?

आप तारीखें चुनकर बुकिंग भेजते हैं। होटल आपको फ़ोन या व्हाट्सऐप पर कन्फर्म करता है। 24 घंटे में कन्फर्म न हो तो रूम अपने आप छूट जाता है।

WhatsApp
Call WhatsApp Book now